Uncategorized

वन क्षेत्र में मिले दो बाघों की निर्शंश हत्या, पंजे गायब

– आरोपी गिरफ्त में, हथियार और पंजे नहीं हुए बरामद

– वन विभाग की भूमिका संदेह में  

हरिद्वार।

हरिद्वार वन प्रभाग के श्यामपुर रेंज की सजनपीली बीट पर एक 2 साल के नर बाघ का शव मिलने से पूरे वन क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में रहने वाले गुर्जरों ने बाघ का शिकार किया। जिस के लिए जहरीले मांस का इस्तेमाल किया गया। इसका सबूत था बाघ के शव के पास मिला एक भैंस का शव। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी।

हरिद्वार में नर बाघ की मौत ने सूबे में हड़कंप मचा दिया। 2 साल के बाघो के शव जिस स्थिति में मिले है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां शिकार और तस्करी का खेल जारी है। वन विभाग को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बाघो का शिकार किया जाएगा, जिसको लेकर जंगल में कांबिंग शुरू की गई। कांबिंग के दौरान टीम को मौके से दो बाघों के शव मिले और उसके पास ही एक भैंस का शव भी बरामद हुआ। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जहरीला मांस खिलाकर ही उन का कथित शिकार किया गया। वन विभाग की टीम ने जब बाघ के शव को देखा तो पाया कि शवो के चारों पैर भी काट लिए गए थे। जो किसी तस्करी की ओर इशारा करते हैं। हालांकि मुखबिर सूचना के आधार पर वन विभाग की ओर से कांबिंग के दौरान बाघ के चारों पैर बरामद कर लिए गए। जिसके आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया लेकिन दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। बाघ का शिकार और तस्करी की सूचना ने सुबे में हड़कंप मचा दिया। जिसको लेकर आनन-फानन में वन मंत्री सुबोध उनियाल और राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि सहित तमाम आला अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।
घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *