एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स छात्र-छात्राओं को जागरुक करने के उद्देश्य से स्कूल पहुंची
बच्चों को नशे के कारण होने वाले आर्थिक/शारीरिक/समाजिक नुकसान को लेकर किया जागरुक
हरिद्वार।
भल्ला इंटर कॉलेज मायापुर एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम व चौकी प्रभारी मायापुर द्वारा दोनों विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक किया गया एवं नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया ।
इस दौरान दोनों कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने नशे के विरोध के संबंध में सहमति शपथ पत्र भर अपने-अपने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में करीब 300-400 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम में हे.का. सुनील सिंह, मुकेश कुमार, का. सतेंद्र चौधरी, चांदनी बिष्ट वही कोतवाली नगर हरिद्वार से उपनिरिक्षिक ऋषिकांत पटवाल (मायापुर चौकी इंचार्ज), का. अनिल शामिल रहे।



















































