हरिद्वार।
कनखल कोतवाली में तेजी व लापरवाही से चल रहे वाहन की टक्कर लगने से ढ़ाई साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना के संबंध में मृतक बच्चे के चाचा द्वारा शिकायत दी गयी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर
छोटा हाथी वाहन चालक देशपाल पुत्र नत्थूलाल निवासी हरदासपुर रमपुरा थाना सिरौली जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी सुभाषनगर शानू टैन्ट हाउस ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।






















































