उत्तराखंड हरिद्वार

कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेज, तीन दर्जन अवस्थापना कार्य प्रगति पर

 

हरिद्वार।

कुंभ मेला 2027 को दिव्य-भव्य बनाने के लिए मेला क्षेत्र में अवस्थापना से जुड़े लगभग तीन दर्जन महत्वपूर्ण कार्य तेजी से चल रहे हैं। सभी कार्यों को 31 अक्टूबर तक गुणवत्ता के साथ पूरा करने का लक्ष्य है।

मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर कार्यों की निरंतर निगरानी कर रही हैं। सोमवार को उन्होंने सीसीआर-2 भवन (कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।

मेलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भवन का निर्माण तय समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि स्नान पर्वों में भीड़ को देखते हुए निर्माण सामग्री पहले से ही पर्याप्त मात्रा में स्टोर कर ली जाए। भवन में हेलीपैड की सुविधा भी बनाई जा रही है।

उन्होंने कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के अधिकारियों को गुणवत्ता परीक्षण और निरंतर निगरानी के सख्त निर्देश दिए। किसी भी शिथिलता या गुणवत्ता में कमी को गंभीरता से लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती और उप मेलाधिकारी मंजीत सिंह गिल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *