Uncategorized

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन, सैकड़ों महिलाओं ने दिखाया उत्साह

 

हरिद्वार।

जिले के बहादराबाद ब्लॉक परिसर में आज “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का भव्य और प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में माताएं, बहनें और युवतियां उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण तथा उनके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के वंदन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथी महापौर किरण जैसल ने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भूमिका राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृत्व वंदना योजना आदि  की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में ऐतिहासिक कदम बताया, जो लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा।

भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. मीरा रतूड़ी ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और समावेशी विकास को बल मिलेगा। सम्मान समारोह
कार्यक्रम के दौरान कई प्रेरणादायी महिलाओं डॉ. रागिनी, संगीता राणा और मंजू देवी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

उपस्थित महिलाओं ने अपने विचार साझा करते हुए आत्मनिर्भरता, शिक्षा को प्राथमिकता और समाज में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा, “जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं तो सभी को लाभ होता है।” उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का युगांतरकारी कदम बताया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली (कार्यक्रम संयोजक) ने कहा कि यह अधिनियम केवल संवैधानिक व्यवस्था नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को गति देने वाला निर्णायक कदम है। महिलाओं के आगे बढ़ने से विकास प्रक्रिया अधिक समावेशी, संतुलित और टिकाऊ बनेगी।
जिला मंत्री ऋतु ठाकुर ने नारी सम्मान और सशक्तिकरण के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक से महिलाओं के सशक्तिकरण को जीवन चक्र आधारित दृष्टिकोण से देखने का उल्लेख किया गया। सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। अंत में नारी वंदन हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के करकमलों से किया गया। सभी महिलाओं से अपील की गई कि वे इस अधिनियम के समर्थन में दिए गए नंबर पर मिस कॉल करें और सेल्फी प्वाइंट पर फोटो लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी का समर्थन दर्ज कराएं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रेनू शर्मा और डॉ. चित्रा शर्मा ने किया।

इस अवसर पर रजनी वर्मा, विमला ढौंडियाल, प्रमिला चौहान, सिमरन कौर, शालिनी, लता हिना, सीमा, प्रीति, चंचल, गुड्डी कश्यप, मंजू, मुस्कान, रक्षा देवी, अनीता घड़ियाल, अंजू उपाध्याय, सपना पंडित, नीति शर्मा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम संयोजक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलन महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा में सशक्त रूप से स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *