उत्तराखंड देहरादून राजनीति

महिलाओं की शक्ति ही राष्ट्र की प्रगति का आधार: धामी

 

देहरादून।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिलाओं की शक्ति, साहस और समर्पण ही समाज और देश की प्रगति का आधार है।

सीएम धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित इस अधिनियम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा, जिससे नीति-निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई योजनाओं – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला, जन-धन, लखपति दीदी आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि अब नारी शक्ति को सम्मान और अधिकार मिल रहा है।

प्रदेश सरकार की ओर से उन्होंने सशक्त बहना उत्सव योजना, मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड और 2 लाख 65 हजार से अधिक लखपति दीदियों के सृजन जैसी पहल बताईं। साथ ही सरकारी नौकरियों में 30% महिला आरक्षण और समान नागरिक संहिता लागू करने का जिक्र किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और राज्य मंत्री रेखा आर्य ने भी महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में केंद्र में लाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि  आज 16 अप्रैल से संसद में इस अधिनियम पर विशेष सत्र शुरू होने वाला है।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *