Uncategorized

एसएसपी सहित पुलिस कर्मियों ने दी जुयाल को श्रद्धांजलि

 

हरिद्वार।

कोतवाली रानीपुर, में तैनात रहे पुलिसकर्मी सुमित जुयाल की बीमारी के कारण आज 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली के बेदांत अस्पताल में मृत्यु हो गई। उनका शव खड़खड़ी शमशान घाट, हरिद्वार लाया गया, जहां एसएसपी नवनीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने अंतिम दर्शन किए, पुष्पचक्र अर्पित किए और सेरेमोनियल गार्ड द्वारा शोक सलामी दी गई। इसके बाद उनका दाह संस्कार किया गया।

वे वर्ष 2007 से उत्तराखंड पुलिस विभाग में सेवा दे रहे थे और हाल में परिवार सहित देहरादून के रायपुर क्षेत्र में रह रहे थे।

ईश्वर शोक संतप्त परिवार, परिजनों और पूरे पुलिस परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *