हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र में जमीन खरीद के सौदे के नाम पर ठगी और उसके बाद मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित नीरज अग्रवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि तीन साल पहले उन्होंने प्रतीक अग्रवाल और ऐश्वर्य रस्तोगी से जमीन खरीदने का सौदा किया था। रजिस्ट्री कराने के बहाने आरोपी दोनों ने पीड़ित से करीब 30 लाख रुपये ले लिए।
इसके बाद न तो जमीन की रजिस्ट्री हुई और न ही पैसे वापस किए गए। जब नीरज अग्रवाल मामले को सुलझाने के लिए संपर्क करते रहे, तो आरोपी पक्ष ने उन के साथ मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित की शिकायत पुलिस ने मारपीट में घायल नीरज अग्रवाल का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं। आरोपी प्रतीक अग्रवाल और ऐश्वर्य रस्तोगी की भूमिका की जांच की जा रही है। वही महिला पत्रकार के पति पर हमले की जानकारी मिलने पर पत्रकारो के संगठनों ने हमले की निंदा की, व आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग की है।

















































