हरिद्वार।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए चलाया जा रहा वृहद सफाई अभियान और तेज हो गया है। चार धाम यात्रा से पहले शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ व मॉडल जनपद बनाने के लक्ष्य के साथ “साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना” के संकल्प को पूरा किया जा रहा है।
आज के अभियान में विभिन्न विभागों, नगर निगम, नगर पालिकाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला-युवक मंगल दलों तथा अन्य संगठनों ने भाग लिया। पूरे जनपद से सूखा एवं गीला कूड़ा एकत्रित किया गया।
नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान अब धरातल पर अपना असर दिखाने लगा है।
जिलाधिकारी ने सभी से अपील की है कि स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें ताकि चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।




















































