हरिद्वार।
कोतवाली ज्वालापुर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर और क्षेत्राधिकारी (सीओ) ज्वालापुर व वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार की पहल पर हुआ।
शिविर में कोतवाली ज्वालापुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा मीडिया प्रतिनिधि, ज्वालापुर क्षेत्र के सम्मानित नागरिक और अन्य स्वयंसेवी रक्तदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। रक्तदान शिविर में
कुल 50 व्यक्तियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
यह रक्त जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में उपयोग होगा।
हरिद्वार पुलिस ने न केवल अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि समाज सेवा को भी अपना धर्म माना। इस पहल की क्षेत्रवासियों, उपस्थित लोगों और सामाजिक संगठनों ने खूब सराहना की।





















































