Uncategorized

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के मुकेशअध्यक्ष व राजन महासचिव चुने गये

हरिद्वार।
नगर कोतवाली रोड$ स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्तंभ हरिद्वार में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति जनपद हरिद्वार की एक सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता मास्टर भोपाल ङ्क्षसह ने की जिसमें संगठन के पूर्ण गठन को लेकर विचार हुआ और उसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष मुकेश त्यागी, महासचिव राजन कौशिक को चुना गया।
सभा में स्वतंत्रता सेनानी स्मृति स्तंभ की दुर्दशा को लेकर भी सभी स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि जैसा की आजकल कुंभ मेला 2२७ को लेकर बड$े पैमाने पर पार्कों और चौराहों का सौंदर्यीकरण चल रहा है पर हरिद्वार के महान 3२2 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जिनकी याद में यहां स्मृति स्तंभ बना है उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी मुरली मनोहर ने कहा कि इस स्मृति स्तंभ पर 14 अगस्त  को प्रशासनिक कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा घोषणाएं होती हैं की पार्क का सौंदर्यीकरण और यहां सेनानी मेमोरियम बनवाया जाएगा पर वह सिर्फ घोषणा तक ही सिमट जाती है। जबकि यह स्थान हरकी पौड$ी और रेलवे स्टेशन के मध्य है अगर इसको सुंदर बना के रखा जाए तो यहां बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को बैठने की सुविधा भी मिलेगी और उन्हें यह भी पता चलेगा कि हरिद्वार से भी आजादी के लिए संघर्ष हुआ था। यहां पर आए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने एक आवाज में कहा कि हम इसके लिए संघर्ष जारी रखेंगे। सभा में मुख्य रूप से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी मुरली मनोहर, राजन कौशिक, खेमपाल ङ्क्षसह, डा. अरङ्क्षवद गुप्ता, राकेश कुमार, मुकेश त्यागी, रणवीर ङ्क्षसह पंवार, अशोक चौधरी, पंकज कुमार, शुभम शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, पंकज शर्मा, सुनीता त्यागी, विकास कंबोज, विशाल अग्रवाल, करण ङ्क्षसह राणा, सङ्क्षचद्र गिरी, उषा तरुण ठाकुर, अर्जुन ङ्क्षसह, बालकिशन करी, यशपाल, तरुण बेरी, श्याम सुंदर सचदेवा, गौरव सचदेवा, प्रतिभा रोहिल्ला, विजयलक्ष्मी शर्मा, मास्टर भोपाल ङ्क्षसह, रीता गुलाटी, किरण कौशिक, त्रिभुवन कौशिक, अनिल शर्मा, अर्जुन ङ्क्षसह, ऋषि त्यागी, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *