हरिद्वार।
भगत सिंह चौक व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भगत सिंह चौक टिबरी मार्ग पर एकत्र किए जा रहे कूडे एवं प्रस्तावित कूडा डंपिंग जोन बनाए जाने का विरोा किया है।
प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अरूण कुमार तिवारी एवं महामंत्री अमित गुप्ता ने कहा कि कूडा डंपिंग जोन बनाए जाने से व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों को भारी सुविधाओ का सामना करना पडेगा। हवा के साथ दुर्गन्घ फैलेगी। जिससे वातावरण प्रदूषित होगा। क्षेत्र में बडी संख्या में लोग निवास करते हैं। गंदगी से उठने वाली दुर्गन्ध से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होगी। अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि डंपिंग जोन निर्माण को लेकर नगर आयुक्त, जिलाधिकारी एवं विधायक मदन कौशिक से भी भेंट कर उन्हेंं समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि यदि डंपिंग जोन का निर्माण किया गया तो सोमवार से भगत सिंह चौक पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों एवं क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड नहीं करने देंगे। उपाध्यक्ष संजय गुप्ता व सचिव अमित गुप्ता ने कहा कि टिबडी मार्ग पर अनेकों वार्डाे का कूडा फेंका जा रहा है। क्षेत्र के लोग हवा के साथ उठने वाली दुर्गंघ के कारण घरों में भी परेशान है । डंपिंग जोन निर्माण का निर्णय गलत है। नगर निगम प्रशासन को जनता के हितों में फैसले लेने चाहिए। शहरी क्षेत्र में डंपिंग जोन का निर्माण गलत है। प्रैस वार्ता में विनोद मलिक, संजय गर्ग, ओमपाल, अनु, संजीव, श्रवण त्यागी आदि व्यापारी मौजूद रहे।




















































