हरिद्वार।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ ,क्लीन एवं मडल जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिन सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद के सभी क्षेत्रों में एवं प्रवेश द्वारों में सभी अधिकारियों को स्वयं धरातल पर उतरते हुए,अपने अपने क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था किए जाने के लिए निगरानी करने के निर्देश दिए गए थे।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज दूसरे दिन भी जनपद के सभी विकास खंडों एवं तहसीलों में संबंधित अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में पहुंच कर सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रहे है। जिलाधिकारी स्वयं धरातल पर पहुंचकर कर ले रहे सफाई व्यवस्था का जायजा।
अपर मुख्य नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी एवं सहायक नगर आयुक्त रिषभ उनियाल के देखरेख में आज पंतदीप मैदान(पार्किंग) एवं चमगादड$ टापू क्षेत्र में पर्यावरण मित्रो के माध्यम से क्षेत्र की साफ सफाई अभियान चलाया गया,जिसमें लगभग 1 टन कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया।
मुख्य नगर आयुक्त रुडकी राकेश चंद तिवारी ने अवगत कराया है कि नगर निगम क्षेत्र रुड़की में आज दूसरे दिन भी सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें मालवीय चौक क्षेत्रांतर्गत नालियों की सफाई की गई तथा सडक किनारे झाडियों की कटान का निरीक्षण किया गया। एसडीओ वन विभाग पूनम कैथोला ने अवगत कार्य है कि वन विभाग द्वारा जटवाड़ा पुल नहर पटरी मार्ग वन क्षेत्र में की जा रही सफाई व्यवस्था एवं झाड$ी कटान का निरीक्षण किया गया। खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल ने अवगत कराया है कि चिकित्सालयों एवं उनके परिसरों में मेडिकल वेस्ट निकला गया एवं साफ सफाई का निरीक्षण किया गया।
खंड विकास अधिकारी रुड़की ने अवगत कार्य है कि ढंडेरा नगर पंचायत क्षेत्र में की जा रही सफाई व्यवस्था एवं झाड$ी कटान का निरीक्षण किया गया। विकास अधिकारी लक्सर परवीन भट्ट ने अवगत कराया है कि लाडपुर कलां क्षेत्र एवं रायसी मार्ग में की जा रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। विकास अधिकारी खानपुर राजेंद्र जोशी ने अवगत कराया कि पुरकाजी बॉर्डर खानपुर में की जा रही सफाई व्यवस्था एवं झाड$ी कटान का निरीक्षण किया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने अवगत कराया है कि कलेक्ट्रेट के बाहर नगर पालिका के सहयोग से साफ सफाई एवं कूड़ा उठान कार्य का निरीक्षण किया गया। विकास अधिकारी नारसन सुभाष सैनी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग नारसन एवं विकास खंड कार्य में की जा रही साफ सफाई व्यवस्था कार्य का निरीक्षण किया गया।
अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने अवगत कराया है कि हर की पौड$ी क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए एवं आने वाले श्रद्धालुआें को आने जाने में परेशानी न हो इसके लिए फुटपाथ एवं घाटों पर लगाई गई दुकानों को हटाया गया।




















































