उत्तराखंड राजनीति हरिद्वार

बिगडती कानून व्यवस्था पर सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

हरिद्वार।
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा देवपुरा चौक पर प्रदेश की बिगड$ती कानून व्यवस्था व प्रशासन की नाकामी के विरोध में धामी सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी विभाग अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि उत्तराखंड जैसे शांति प्रिय प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण से बदमाशों व अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और खुलेआम पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों के अपरहण से उत्तराखंड में लोकतंत्र का चीरहरण हुआ है जिसका खामियाजा भाजपा को 2२७ के विधानसभा चुनाव में भुगतना पड$ेगा,
इस मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड में धामी सरकार की धमक केवल अराजकता और प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगाड$ने में दिख रही है,
इस मौके पर वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव  ने कहा कि धामी सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था धड$ाम हो गई है और महिला अपराध हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान पर है जो कि शर्मनाक है,
इस मौके पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी  और पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू द्विवेदी ने कहा कि धामी सरकार में कानून व्यवस्था के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है जिसके कारण आमजन में भारी आक्रोश है, इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार और पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि भाजपा सरकार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं जिसके कारण आमजन भयभीत हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ग्रामीण एससी विभाग तीर्थ पाल रवि और महानगर कांग्रेस एससी विभाग अध्यक्ष अमित चंचल ने कहा कि धामी सरकार में दलितों का उत्पीड$न किया जा रहा है और पिछले कुछ वर्षों में दलितों पर अत्याचार लगातार बढ$ रहे हैं।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल और यूथ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि  प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है , महिला अपराधों में लगातार बढ$ रहे अपराधों से महिलाआें में असुरक्षा व्याप्त है। इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष विकास चंद्रा, महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास, पूर्व पार्षद सुहैल कुरैशी, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रचना शर्मा, पार्षद सोहित सेठी, सन्नी कुमार, हिमांशु राजपूत, अरूण राघव, आेम मलिक, विजय प्रजापति, करन सिंह राणा, महेंद्र गुप्ता, पूरन सिंह, वीरेंद्र भारद्वाज, शुभम जोशी, मंजू गोस्वामी, अज्जू खान, आशीष प्रधान, मनीष गुप्ता, ताहिर कुरैशी, संजय वाल्मीकि, विश्वास वालिया, शानू गिरी, मोहित गर्ग, अनुज गर्ग आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *