Uncategorized

गुरुकुल कांगड़ी में 22वें दिन भी हड़ताल जारी

हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में जारी सांकेतिक हड़ताल 22वें दिन भी लगातार जारी रही। धरने पर समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज व महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने कहा कि सम विश्वविद्यालय में यूजीसी अधिनियम 223 लागू कराने को लेकर लम्बे समय से कर्मचारी आंदोलनरत है। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन के दबाव में भारत सरकार के नियमों व कानूनी प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वरिष्ठता के आधार पर नियुक्त कार्यवाहक कुलपति के स्थान पर प्रायोजित संस्थाओं द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में वाद दायर होने के बाद भी समान्तर प्रशासन नियुक्त करने के चलते समय विश्वविद्यालय में संवैधानिक संकट उत्पन्न कर दी गयी है। जिसके विरोध स्वरूप विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इस व्यवस्था का विरोध करते हुए कर्मचारियों के समर्थन में धरना स्थल पर आकर समर्थन देना निरंतर जारी है। समविश्वविद्यालय कर्मचारियों व जन भावनाओं की अनदेखी कर प्रायोजित संस्थान सम विश्वविद्यालय में अपना अधिकार स्थापित करना चाहती है। प्रायोजित संस्थाओ के इस कुचक्र को समविश्वविद्यालय के कर्मचारी, स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। इसके लिए चाहे कितना लम्बा संघर्ष करना पड़ा, कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *