उत्तराखंड हरिद्वार

आकांक्षा हाट के शुभारंभ पर प्रशासन को मिला सफलता का संकेत

हरिद्वार।
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की देखरेख में, नीति आयोग के 8—दिवसीय संपूर्णता अभियान के तहत जनपद हरिद्वार में आज आकांक्षा हाट का भव्य शुभारंभ हुआ। हरकी पैड़ी स्थित सीसीआर टावर के सामने 2 अगस्त 2025 तक चलने वाली इस हाट का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को एक मंच प्रदान कर स्थानीय महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। हाट के पहले दिन विभिन्न प्रकार के उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। जिनमें डेयरी उत्पाद, जूट के बैग व वस्तुए, हस्तनिर्मित व, चुनरियां, शहद, सिंघाड़े के आटे के बिस्कुट, लिप्पन आर्ट और राखियां शामिल थे। कुल 8 स्टालों के माध्यम से आज 26,7२0 रूपये  की शानदार बिक्री दर्ज की गई, जो इस पहल की सफल शुरुआत का स्पष्ट संकेत है। जिला प्रशासन, नीति आयोग और ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के संयुक्त सहयोग से आयोजित यह हाट महिलाओं को उनके उत्पादों के लिए एक बड$ा बाजार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ग्राहकों की प्रतिक्रिया के लिए हैंड रिटन फीडबैक बोर्ड और हुनर की छाप हैंड पेंट की व्यवस्था भी की गई है। जो इस पहल को और अधिक सहभागी बनाती है। आज इस हाट में महिलाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए कैलाश नाथ तिवारी, सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना और डीआे पीआरडी प्रमोद पांडेय ने भी विजिट किया। यह प्रयास महिलाओं के कौशल को पहचानने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *