हरिद्वार।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल की अगुवाई में कांवड़ियों पर की गई पुष्प वर्षा शीतल पेय, फल, बिस्किट आदि सामग्री का किया गया वितरण। भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़ियों ने हरिद्वार पुलिस का आभार भी जताया। हरिद्वार पुलिस अपनेे चरमोत्कर्ष की आेर बढ रही कांवड यात्रा के सकुशल आयोजन के लिए जमीनी स्तर पर मेहनत करने के साथ साथ पूरे जोश के साथ कांवड़ियों की मदद भी कर रही है।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के साथ साथ अन्य पुलिस ऑफिसर्स द्वारा सीडीआर चौक पर कांवड़ियों को फूल—माला पहनाकर शीतल पेय, बिस्किट, फल इत्यादि का वितरण किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा की गई पुष्प वर्षा से खुश नजर आए कांवडियों ने भोले के जयकारे लगाते हुए हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।





















































