Uncategorized

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी पर अभियोग पंजीकृत

बहादराबाद।
नाबालिक बालिका को बहला फुसलाने व छेडखानी करने वाला आरोपी आया गिरफ्त में थाना क्षेत्र के निवासी द्वारा अपनी पुत्री को शिवसागर नाम के व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने व अश्लील छेड$छाड$ करने की लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था। उक्त तहरीर के आधार पर थाना बहादराबाद अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल के आदेशानुसार आरोपी की तलाश करने हेतु प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद को आदेशित किया गया, जिस पर प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद द्वारा आरोपी की तलाश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर टीम गठित की गयी।
आरोपी की तलाश में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा काफी तलाश किया गया, परन्तु आरोपी नही मिला। आरोपी के जीजा दिनेश यादव द्वारा आरोपी शिवसागर पुत्र स्व. आशेश्वर राय को घटना के सम्बन्ध में जानकारी होने पर आरोपी को स्वयं थाने लेकर आये। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को उसके जुर्म से अवगत कराते हुये नियमानुसार हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *