उत्तराखंड हरिद्वार

छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में लाठी डंडों से जमकर मारपीट करीब 10 लोग घायल

लक्सर।
प्रतापपुर गांव में एक युवक द्वारा लड़की के साथ छेड़खानी की गई। छेड़खानी करने का विरोध करने पर दो पक्षों में लाठी डंडों से जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनो पक्षों के करीब 8-10 लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए लक्सर सरकारी अस्पताल में लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
        लक्सर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर में गांव के ही एक युवक द्वारा एक लड़की से छेड़छाड़ व उसके साथ शादी करने का दबाव बनाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि मंगलवार को लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दोनो पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। लड़के पक्ष के मुताबिक कुछ दिन पूर्व पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फैसला हो गया था। आरोप है कि लड़की पक्ष द्वारा युवक को रास्ते में अकेला पाकर मारपीट की गई। मारपीट की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तो उनके साथ भी लाठी डंडों से जमकर मारपीट की गई।
       लड़की पक्ष के मुताबिक उनकी लड़की को गांव के ही एक लड़के द्वारा स्कूल और गली मोहल्ले में आए दिन छेड़खानी की जा रही थी तथा लड़की पर शादी करने का दबाव बनाकर परेशान किया जा रहा था तथा शादी न करने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि छेड़खानी व शादी करने का विरोध करने पर लड़के पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से उन पर  लाठी डंडों से हमला करते हुए पांच लोगो को घायल कर दिया है। लड़की के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के तकरीबन दस लोग घायल हो गए है। जिन्हे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लक्सर में लाया गया है। वही दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने के बाद लक्सर  पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक  राजीव रौथाण ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *