उत्तराखंड हरिद्वार

पुत्रवधू व मायके वालों पर मारपीट का केस दर्ज

हरिद्वार।
सिडकुल थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी पुत्रवधू व उसके परिवार वालों पर उनकी बात न मानने पर मारपीट करने का आरोप लगाकर पुलिस में तहरीर देकर पुत्रवधू समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पति व बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सिडकुल थाना क्षेत्र में रहने वाली दीपा गोयल पत्नी आदेश कुमार गोयल निवासी इंद्रलोक कालोनी ने तहरीर दी कि उनके बेटे वसुनीत की शादी 11 जून 2022 को दीप्ति अग्रवाल निवासी माजरा प्रभू वार्ड नंबर-1 बाजपुर  उधमङ्क्षसह नगर के साथ हुई थी। पुत्रवधु उनसे व परिवार वालों गाली—गलौज कर मारपीट करने लगी। कई बार पुत्र पर माता—पिता से अलग रहने के लिए दबाव बनाया। 28 फरवरी 2023 को दीप्ति अग्रवाल ने अपनी माता चंचल अग्रवाल, भाई विकास अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, शुभम अग्रवाल व ताऊ   के बेटे संजीव अग्रवाल को घर बुलाया। सभी मारपीट कर घर के अंदर तोडफोड कर दी। बेटे व पति को जान से मारने की धमकी दी।  उनसे पैसों की मांग की गई असमर्थता जताने पर अब लगातार परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।