उत्तराखंड हरिद्वार

कांग्रेस नेत्री के पुत्र का ह्रदयाघात से निधन

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पूनम भगत के ज्येष्ठ पुत्र शिवम भगत का आज अचानक निधन हो गया।

34 वर्षीय शिवम के अचानक निधन से पूरे पुरोहित समाज में शोक है। कांग्रेस नेत्री के घर इसके बाद शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।
बताया जा रहा है कि आज ही शिवम को कुछ दिक्कत हुई। जिसके बाद उन्हें भूमानंद चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने हृदय में ब्लाकेज बताते हुए तत्काल स्टंट डालने की सलाह दी। इस दौरान ही शिवम का निधन हो गया। कांग्रेस नेत्री पर अचानक आई इस विपत्ति पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतमसिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *