उत्तराखंड हरिद्वार

निकाह कराने को लेकर थाने पहुंची दो किशोरी

हरिद्वार।
दो नाबालिग किशोरियों में दोस्ती का एेसा नशा चढ़ा कि जिंदगी भर साथ रहने की ठान ली। कोतवाली ज्वालापुर पहुंच कर पुलिस से निकाह कराने की गुहार लगाने लगी। पुलिस भी दोनों की बात सुनकर असमंजस में पड़ गयी। काफी समझाने के बाद परिजनों को बुलाकर थाने से अलग—अलग भेजा गया। एक किशोरी सहारनपुर की रहने वाली है तो दूसरी ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली है।  दोनों की पहली मुलाकात पिरान कलियर में हुई थी।
कोतवाली ज्वालापुर परिसर में दो किशोरियां एक-दूसरे के हाथ पकड़ कर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने किशोरियों से आने के कारण पूछा तो दोनों ने गिडग़ड़ाते हुए निकाह कराने की फरमाइश रख दी। किशोरियों की बात सुनकर महिला दारोगा उन्हें अपनेे साथ ले गयी। निकाह कराने की बात आखिर किशोरियों के मन में कहां से आयी उसकी तहे तक जाने की कोशिश की गयी। एक किशोरी ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली है जबकि दूसरी सहारनपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। ज्वालापुर में रहने वाली किशोरी अपने परिवार के साथ पिरान कलियर गई थी वहीं पर उसकी मुलाकात सहारनपुर में रहने वाली किशोरी से हुई। एक ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे से घुल मिल गई। फोन नंबर का आदान—प्रदान हो गया। फोन पर दोनों की लंबी—लंबी बातें होने लगी। दोनों जिंदगी भर एक साथ रहने को तैयार हो गयी। सहारनपुर में रहने वाली किशोरी ज्वालापुर पहुंची। परिजनों के विरोध होने का आभास होने पर पुलिस से मदद मांगने पहुंची। पुलिस ने दोनों को काफी देर समझा—बुझाकर कर परिजनों से संपर्क कर कोतवाली में बुलाया। परिजनों के साथ भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि किशाोरियां बहक गई थी उन्हें समझा—बुझा कर परिजनों के साथ भेजा गया। दोनों ने जूनियर हाईस्कूल तक शिक्षा ग्रहण की है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।