उत्तराखंड हरिद्वार

विशाल स्तर पर भव्य रूप से मनायी जाएगी 650 वीं रविदास जयंती

देश के सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम: सुरजीत कुमार
हरिद्वार।
शिरोमणि गुरू रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार ने कहा कि संत शिरोमणी गुरू रविदास महाराज की 650 वीं जयंती विशाल स्तर पर भव्य रूप से मनायी जाएगी। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए सुरजीत कुमार ने बताया कि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सहित देश के सभी जिलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक साल निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन कर संत रविदास महाराज की शिक्षाओ का प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाला युग संत रविदास के नाम से जाना जाएगा। समाज में एकता, समरसता, समानता का वातावरण स्थापित होगा। सुरजीत कुमार ने बताया कि तुगलकाबाद रविदास मंदिर निर्माण काम जल्द शुरू होगा। संत रविदास के विचारों और शिक्षाओ को आगे बढा रही शिरोमणि गुरू रविदास महापीठ के पदाधिकारी और सदस्य तुगलकाबाद रविदास मंदिर समिति का सहयोग करते हुए देश में गांव—गांव जाकर मंदिरों की मिट्टी और पानी एकत्र करेंगे। जिसका उपयोग मंदिर निर्माण में किया जाएगा।
महापीठ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 12 अक्टूबर को हरिद्वार में प्रदेश स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। अधिवेशन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व महापीठ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम भी शामिल होंगे। पूर्व विधायक एवं दर्जा राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि तुगलकाबाद मंदिर के पुनर्निर्माण को भव्य और दिव्य बनाने के लिए महापीठ हरसंभव सहयोग करेगी।
प्रैस वार्ता के दौरान अशोक भारती, किशोर पाल, विजयपाल, सतीश कुमार, राजेश गौतम, जिला अध्यक्ष देशराज, सुरेंद्र कुमार, नेहा बर्मन, सोनू कुमार, वीरेंद्र कुमार, साधु संप्रदाय से संदीप खत्री, डा. संजय, भूप सिंह सहित महापीठ के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।