Uncategorized

युवक ने व्यापारी नेता की कार में लगायी आग

हरिद्वार।
यूकेडी व व्यापारी नेता सुमित अरोड़ा की घर के सामने खड़ी उनकी कार में एक युवक ने आग लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कै द हो गयी। सुमित अरोड़ा ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर खड$खड$ी निवासी युवक को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
कोतवाली नगर अंतर्गत सत्यम विहार भूपतवाला निवासी उत्तराखंड क्रांति दल के व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि बीती रात घर के बाहर खड़ी उनकी कार में युवक ने पेट्रोल द्विड$क कर आग लगा दी। जिससे कार पूरी तरह जल गयी। आसपास अन्य वाहन भी खड़े थे। जिससे बड़ी घटना हो सकती थी। सुमित अरोड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उन्हें अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी है। जिससे वह और उनका परिवार भयभीत हैं। सुमित अरोड़ा ने बताया कि युवक नशे का आदी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आग लगाने वाले युवक की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *