हरिद्वार।
रानीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक आदेश चौहान के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा किया गया इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि राज्य में ही नहीं रानीपुर विधानसभा में भी डबल इंजन की सरकार है जितने विकास कार्य इस विधानसभा में हुए हैं उससे कई गुना अधिक आगे किए जाएंगे उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंदर 22 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण हो रहा है उपस्थित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए घर घर जाकर भाजपा को वोट करने की अपील की वही विधायक आदेश चौहान ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी सेवा का मौका देने का आग्रह किया।


























































