उत्तराखंड मनोरंजन हरिद्वार

कबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ

लक्सर।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लक्सर शुगर मिल के खेल मैदान में खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल महाकुंभ के मंच से अपनी प्रतिभा निखारने की जरूरत है। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का उनका सपना साकार करेंगे।
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ का शुभारंभ करने के लिए लक्सर स्थित शुगर मिल परिसर के खेल मैदान में पहुंचे। इससे पूर्व भाजपा के कई स्थानीय नेताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का फूल—मालाआें और ढोल—नगाड$ों के साथ हरिद्वार रोड स्थित गर्ग धर्म कांटे पर स्वागत किया गया। इसके पश्चात उनका काफिला लक्सर स्थित शुगर मिल परिसर के खेल मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ कार्यक्रम की ओर रवाना हो गया। जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ कार्यक्रम का उनके द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने खेल महाकुंभ के आयोजक भारतीय जनता युवा मोर्चा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड के प्रतिभाशाली युवाओं में अनोखे और काबिले तारीफ हुनर छिपे हुए है। जिनका प्रदर्शन करने के लिए सरकार लगातार उन्हें मंच सुपुर्द कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा खेल महाकुंभ के मंच से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका दिया जा रहा है। श्री बहुगुणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देते हुए खेल कुम्भ को वरीयता देने का जिक्र किया और कहा कि उच्च स्तर पर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भी उत्तराखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की तैयारी लगातार की जा रही है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड वर्तमान में नशे की चुनौतियों से गुजर रहा है। जिससे प्रदेश की युवा पीढ़ी इस नशे के दलदल में लगातार फंस रही है। और इन तमाम कुरीतियों की रोकथाम के लिए खेलकूद की दिशा में सरकार लगातार प्रयास में जुटी हुई है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा खेलकूद कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश के युवाओं को मौका देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का काम लगातार किया जा रहा है।
इस मौके पर लक्सर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, लक्सर के पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता, कारखाना प्रबंधक एसपी सिंह, लक्सर ब्लाक प्रमुख डा. हर्ष कुमार दौलत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आेबीसी मोर्चा एड. सहदीप चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा शिवम त्यागी, पूर्व जिला महामंत्री आदित्य चौधरी, भाजपा लक्सर नगर अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष अमरीश गर्ग, खानपुर मंडल अध्यक्ष मनोज पवार, लक्सर भाजपा मंडल महामंत्री देवेंद्र चौधरी, खानपुर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अक्षय पवार, गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र खेड$ी, सभासद विकास खटाना, मनीष प्रधान, सभासद सचिन मित्तल, चौधरी सत्येंद्र एडवोकेट, सभासद अरविंद कल्याणी, जतिन गौतम, विकास चौधरी, सविता पवार, राजवीर कश्यप, राम सिंह वाल्मीकि, चौधरी शेर सिंह, विकास लेखराज, रजत मित्तल, विवेक शर्मा, अश्वनी चौधरी, राहुल गर्ग, निपेंद्र व जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *