हरिद्वार को मिली 4 नई डिप्टी कलेक्टर, उत्तराखंड शासन ने 24 PCS अधिकारियों के किए तबादले
हरिद्वार में प्रशासनिक फेरबदल, कुमकुम जोशी, शालिनी मौर्य, मंजू राजपूत और नीतू डागर को मिली नई जिम्मेदारी
उत्तराखंड शासन ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी आदेश के तहत कुल 24 PCS अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में हरिद्वार जिले को चार नए डिप्टी कलेक्टर मिले हैं।
शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार कुमकुम जोशी को देहरादून से हरिद्वार, शालिनी मौर्य को पौड़ी गढ़वाल से हरिद्वार, मंजू राजपूत को टिहरी से हरिद्वार और नीतू डागर को चंपावत से हरिद्वार भेजा गया है।
हरिद्वार में चार नए डिप्टी कलेक्टरों की तैनाती को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी अर्द्धकुंभ मेला 2027 की तैयारियों के बीच अधिकारियों की नई तैनाती से जिले के प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
वहीं शासन ने देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और अन्य जिलों में भी PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।






















































