Uncategorized

नाले की जमीन पर कब्जे का आरोप, सीएम से जांच और कार्रवाई की मांग

हरिद्वार। न्यू हरिद्वार कॉलोनी में सरकारी भूमि और नाले की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है। मामले को लेकर राहुल धीमान ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि न्यू हरिद्वार कॉलोनी में एक नाले पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उक्त जमीन की कोई रजिस्ट्री नहीं है और न ही एचआरडीए की अनुमति ली गई है। आरोप है कि नाले के ऊपर बनी पुलिया को भी तोड़कर वहां ऊंची-ऊंची दीवार खड़ी कर दी गई है, जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और उन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।

शिकायत में 271/45 न्यू हरिद्वार कॉलोनी स्थित मकान का भी उल्लेख किया गया है। पत्र के अनुसार, उक्त मकान नाले से मिलकर बना हुआ है और आरोप है कि राजेंद्र सिमोदिया ने नाले के एक हिस्से पर कब्जा कर उसके ऊपर मकान बनाकर किराये पर दिया हुआ है।

 

शिकायतकर्ता ने सरकारी जमीन पर कब्जे से संबंधित मामले की जांच कराने, नाले की जमीन को कब्जामुक्त कराकर उसे पुनः नाले के उपयोग में लाने तथा जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि मध्य हरिद्वार चंद्राचार्य चौक पर जल भराव की भयाव्य स्थिति हर साल बरसात में होती है, जिला प्रशासन और सरकार की नाक का दम्ब बना जल भराव का सारा पानी इसी नाले से निकासी होती है, उक्त कब्जा नाले की उस पटरी पर किया है जहां से नाले की सफाई के लिये मशीने उतारी जा सकती है, लेकिन वर्ष 2020 में आदेश होने के बावजूद भी आज तक कोई कार्यवाही नही की गई। सवाल ये उठता है कि जिला प्रशासन आज तक इस मामले में कोई कार्यवाही क्यों नही कर पाया…

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *