Uncategorized

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में घंटों से बिजली गुल, ग्रामीणों में रोष

आरोप: दो राजनीतिक दलों के स्थानीय बड़े नेताओं की आपसी खींचतान का खामियां जा भुगत रहे ग्रामीण

हरिद्वार। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में मंगलवार शाम करीब 6 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। वोबिजली कटौती को लेकर ग्रामीण सोशल मीडिया ग्रुपों में लगातार अपनी शिकायतें साझा कर रहे हैं। इसमें केवल हरिद्वार ग्रामीण ही नही लक्सर के निकट वाले  गांवों से भी बिजली कटौती की शिकायतें आ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कई-कई घंटे बिजली कटौती की जा रही है। उनका सवाल है कि आखिर विद्युत विभाग की रोस्टिंग का असर मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में ही क्यों दिखाई दे रहा है।

बिजली कटोरी होने से परेशान पञ्जनेड़ी अजीतपुर जिया पोटा निसरपुर कतरपुर भेरूपुरा धनपुरा शाहपुर बादशाहपुर भत्तीपुर सुल्तानपुर और उसके आसपास के गांव लक्सर रोड पर करीब 25 किलोमीटर के एरिया में बसे दर्जनों गांव में शाम 6:00 बजे से बिजली की कटौती प्रतिदिन की जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, हरिद्वार के आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, जबकि उनके गांवों में लंबे समय तक बिजली काटी जा रही है। इससे घरेलू कामकाज के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से बिजली कटौती का स्पष्ट कारण बताने और आपूर्ति व्यवस्था को जल्द सामान्य करने की मांग की है। अब देखना होगा कि विद्युत विभाग ग्रामीणों की शिकायत पर क्या जवाब देता है और बिजली आपूर्ति कब तक बहाल होती है।

वही ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों राजनीतिक दलों के स्थानीय बड़े नेताओं की खींचतान के चलते ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

इस संबंध में जब ग्रामीण विद्युत वितरण खंड अधिकारी को कॉल मिलाया तो उनका फोन लगातार बिजी चल रहा है

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *