Uncategorized

सीएम ने ली कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

 

कांवड़ मेले की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर मेले की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि लाखों शिवभक्तों की आस्था से जुड़े इस महापर्व में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सफाई व्यवस्था, पेयजल, मोबाइल शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे मेला क्षेत्र में नियमित सफाई अभियान चलाया जाए और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही गंगा घाटों, कांवड़ मार्गों और प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *