हरिद्वार। सरकारी नौकरी ओर उच्चशिक्षा के लिए हजारों छात्र कोचिंग का सहारा ले रहे है। जिसके लिए हर छात्र अपने बजट के अनुसार कोचिंग संस्थान का चयन करते है। बड़े बड़े विज्ञापन के बोर्ड छात्रों को अपनी ओर रिझाने वाले कोचिंग संस्थानो में से आधे से अधिक बिना रजिस्ट्रेशन के ही चल रहे है। एक एक संस्थान में सैकड़ों छात्र कोचिंग ले रहे है। बिना मानकों के चलने वाले ये फर्जी कोचिंग संस्थान छात्रों के जीवन मे बड़ा खतरा भी साबित हो सकते है, शहर की संकरी गलियों, बहुमंजिला इमारतों की संकरी सीढ़िया, कई बेसमेंट में चलाये जा रहे है। दिल्ली और लखनऊ में हाल में हुई घटनाओ के बाद जिले का अग्निशमन विभाग भी हरकत में आया लेकिन चाह कर भी विभाग हरिद्वार में ही चल रहे दर्जनों ऐसे संस्थाओं तक पहुच नही पा रहा है कारण इन संस्थानो का कही कोई रजिस्ट्रेशन नही जिसके चलते इन संस्थानों को चिन्हित नही कर पा रहा है। ये फर्जी रूप से चलने वाले संस्थान सेकड़ो छात्रों से लाखों रुपए कोचिंग के नाम पर उघाई कर सरकार को भी राजस्व का चूना लगा रहे है।
इस संबंध में जब मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अग्निशमन जागरूकता अभियान के अंतर्गत कई कोचिंग संस्थानों पर टीम को भेज कर निरीक्षण कराया गया, जहां खामियां पाई गई है उन्हें नोटिस दिया गया है, चूंकि बहुत से संस्थानो के कही कोई रजिस्ट्रेशन नही है तो उनको चिन्हित करने में समय लग रहा है, उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने जल्द ही टीम का गठन कर ऐसे कोचिंग संस्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए है।
















































