मनोरंजन

वरुण धवन ने ड्राइवर मनोज को दी अंतिम विदाई, वीडियो में दिखाया कितना प्यार था

वरुण धवन ने अपने ड्राइवर मनोज को आखिरी विदाई दी। वह और उनके भाई रोहित धवन बुधवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मंगलवार को वरुण के पुराने फैमिली ड्राइवर मनोज का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। मनोज वरुण को शूट के लिए छोड़कर लौटे और उनकी हालत बिगड़ गई थी। उनके निधन पर धवन फैमिली सदमे में है। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि मनोज उनके कितने करीब थे। वरुण की फैमिली के साथ वह 26 साल से थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि दी है।

वरुण धवन के ड्राइवर जिन्हें वह मनोज दादा कहकर बुलाते थे, अब इस दुनिया में नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को वह वरुण को महबूब स्टूडियो में शूटिंग के लिए छोड़कर लौटे और उनके सीने में दर्द होने लगा। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को मनोज का अंतिम संस्कार किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *