उतराखंड चुनाव 2022 हरिद्वार

भाजपा को झटका,भाजपा की वरिष्ठ नेता सरिता अग्रवाल सपा में शामिल

हरिद्वार।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. सत्यनारायण सचान व महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता डा. सरिता अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. सत्यनारायण सचान ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। यह जनता और भाजपा के कार्यकर्ता अच्छी तरह से जान चुके है, इसलिए भाजपा से सभी का मोह भंग होता जा रहा है। जिसका परिणाम उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में भुगतना पडेगा। जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। इसी कडी में पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी के सहयोग से आज डा. सरिता अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पं. सुमित तिवारी ने कहा कि भाजपा की दोहरी नीति व झूठे वादों से जनता तंग आ चुकी है। भाजपा महिलाआें का सिर्फ दोहन व उत्पीडन करना जानती है उनका सम्मान करना नही। आज महिलाआें की रसोई बहुत महंगी हो चुकी है। युवा बेरोजगार हो रहे हैं। चिकित्सा व शिक्षा बहुत महंगी हो गई है। व्यापारियों का व्यापार चौपट हो चुका है। इस बार सभी मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। डा.सरिता अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की राजनीति में महिलाआें का कोई स्थान व सम्मान नही है। भाजपा महिलाआें को सम्मान देने की कोरी घोषणाएं तो करती है लेकिन वास्तविकता बहुत अलग है। उनको हर समय यह डर रहता है कि महिलाएं इनसे आगे न निकल जाएं इसलिए यह महिलाआें की अवहेलना करते है। नारी शक्ति इनको विधानसभा चुनाव में मुहतोड जवाब देगी। इस मौके पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी साजिद अंसारी, सोम प्रधान, वैभव कुमार, गुलबहार, आशीष राजपूत, देव राणा, अक्षय, तरुण शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *