उत्तराखंड हरिद्वार

कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

हरिद्वार।
हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के सैनी आश्रम स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय का उदघाट्न प्रदेश सहप्रभारी दीपिका सिंह पाण्डेय ने फीता काटकर किया। इस दौरान मेयर अनिता शर्मा, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कैलाश प्रधान, यशवंत सैनी, बीएस तेजियान, वीपीएस तेजियान, नितिन तेश्वर, नरेश सेमवाल, दीपक जखमोला, शुभम अग्रवाल, नईम कुरैशी, छम्मन पीरजी, वरूण बालियान, अनिल भास्कर, अंकित चौहान, संसार सिंह, सत्यनारायण शर्मा, सरदार रमणीक सिंह, एडवोकेट अरविन्द शर्मा, तीर्थपाल रवि, तरूण व्यास, विपिन पेवल, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा. संतोष चौहान, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पाण्डेय, पार्षद इसरार, तासीन, मेहरबान खान, अनुज सिंह, सोहेल अख्तर सहित बड$ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के दौरान पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष संजय चोपड$ा कांग्रेस में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कांग्रेस की सहप्रभारी दीपिका पाण्डेय ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है और बदलाव करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी जनता के हितों की बात पूर्व से ही उठाते चले आ रहे हैं। कोरोना काल में अनेकों जरूरतमंदों की सेवा में उनका अनुकरणीय योगदान रहा। उन्होंने कहा कि महंगाई से देश की जनता त्रस्त आ चुकी है। जनता का झुकाव कांग्रेस की और है। केंद्र सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी। मेयर अनिता शर्मा व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लडगे। सतपाल ब्रह्मचारी बेहतर प्रत्याशी हैं। ईमानदारी से काम करने वाले सतपाल ब्रह्मचारी जनता की पीड$ा को समझते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओंं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताआें की मेहनत के बल पर ही प्रत्याशी अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाता है। मिलजुल कर ही जनहित के मुद्दों को हल करने का प्रयास किया जाना चाहिए। व्यापारियों की परेशानियों को हल करने के लिए प्रयास पूर्व से ही किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोराना काल में व्यापारी व आमजनमानस मंदी की मार झेल रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढने से आम जनजीवन हताशा निराशा का सामना कर रहा है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *