Uncategorized

उप प्रधानी पर हुआ विवाद आठ मेंबरों ने दिया इस्तीफा

हरिद्वार।

ब्लॉक बहादराबाद में उप प्रधान के चुनाव को लेकर ब्रह्मपुरी रावली महदूद में हुआ विवाद  वहा के मौजूदा ग्राम प्रधान प्रमोद पाल एवं क्षेत्रीय विधायक पर भी धांधली के आरोप लगाए। ब्लॉक बहादराबाद में उप प्रधान के चुनाव को लेकर ब्रह्मपुरी रावली महदूद में हुआ विवाद। वहां के मौजूदा ग्राम प्रधान प्रमोद पाल एवं क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान पर भी लगाए धांधली करवाने  का आरोप और तो और चुनाव के दौरान जिस अध्यापिका की ड्यूटी लगाई थी| उस अध्यापिका पर भी ग्रामीणों व वार्ड मेंबरों ने लगाए चुनाव के दौरान धांधली करने का आरोप और सभी वार्ड मेंबरों ने अपना इस्तीफा खंड विकास अधिकारी को सौंपा।

https://youtu.be/cC3EX7ul6qU

मिली जानकारी के अनुसार जिस स्कूल में उप प्रधान का चुनाव हुआ है उसी स्कूल की अध्यापिका की ड्यूटी चुनाव के दौरान उसी स्कूल में रखी गई है। चुनाव के दौरान जिस मोहर का इस्तेमाल होता है वहीं मोहर इस अध्यापिका के हाथ पर लगी हुई पाई जाती है। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
उप प्रधान के लिए 2 प्रत्याशी मैदान में थे एक प्रत्याशी अंशु पत्नी राजेश के पक्ष में 8 वार्ड मेंबर थे। दूसरे प्रत्याशी  प्रेरणा पत्नी अमन कुमार के पक्ष में 7 वार्ड मेंबर थे। जिस पर स्थिति साफ हो जाती है 15 वार्ड मेंबर में से 8 वार्ड मेंबर वाला प्रत्याशी विजय होना तय था। लेकिन बैलेट पेपर पर डबल मोहर हो जाने के कारण 2 वोट खराब हो जाते हैं। इन 2 वोट खराब हो जाने के कारण ही मामला विवादित हो गया। जब इन सभी 8 वार्ड मेंबरों से बात की तो उन्होंने साफ कहा है कि हमने बैलट पेपर पर डबल मोहर नहीं लगाई है। मामला इतना विवादित हो गया कि ब्लॉक मुख्यालय बहादराबाद खंड विकास अधिकारी के पास पहुंच गया खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने मामले को देखते हुए मीडिया के सामने बैलट पेपर को चेक किया तो दो बैलेट पेपर पर डबल मोहर पाई गई। जिससे कि साफ हो जाता है कि 2 वोट खराब हो जाने के कारण प्रेरणा पत्नी अमन कुमार को उप प्रधान घोषित कर दिया जाता है। प्रत्याशी अंशु पत्नी राजेश के समर्थक इस बात से संतुष्ट नहीं है और मामले की उच्च अधिकारियों से जांच कराने की मांग की है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *