उतराखंड चुनाव 2022 हरिद्वार

आदेश को टिकट पर किया खुशी का इजहार

 राजीव शास्त्री

बहादराबाद।
भारतीय जनता पार्टी से रानीपुर सीट पर आदेश चौहान को तीसरी बार प्रत्याशी बनने पर भाजपा कार्यकर्ताआें एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तराखंड की चुनावी लिस्ट जारी करते हुए उत्तराखंड के 26— रानीपुर विधानसभा से दो बार के विधायक रह चुके आदेश चौहान पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है। तीसरी बार रानीपुर से आदेश चौहान को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर मंडल अध्यक्ष पदाधिकारियों  व कार्यकर्ताआें ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। इस अवसर पर रानीपुर विधानसभा के तीनों मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा, नागेंद्र राणा, आशुतोष चक्रपाणि ने संयुक्त रूप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा आदेश चौहान पर विश्वास जताते हुए कार्यकर्ताआें में जोश भरने का काम किया है। खुशी का इजहार ककरने वालो में विधानसभा प्रभारी आशुतोष शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ, बृजेश शर्मा, रीता चमोली, चमन चौहान, राधेश्याम पाल, आलोक चौहान, अशोक मेहता, अजय मलिक, सिंहपाल सैनी, राधेश्याम कुशवाहा, शशिकांत वशिष्ठ, चतर सिंह यादव सहित बड$ी संख्या में पदाधिकारी पार्षद सभासद उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *