Uncategorized

स्वराज सेवादल ने किया UPI ट्रांजैक्शन पर टैक्स का विरोध

हरिद्वार।

यूपीआई ट्रांजैक्शन पर टैक्स लगाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में स्वराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने सरकार से यूपीआई ट्रांजैक्शन पर टैक्स लगाने का फैसला वापस लेने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उत्तराखंड में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

स्वराज सेवा दल के कार्यकर्ता हरिद्वार पहुंचे और यूपीआई ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित टैक्स के विरोध में अपनी आवाज उठाई। स्वराज से बदल के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बजाय इस पर टैक्स लगाने का फैसला आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि ने बताया कि प्रधानमंत्री के नाम प्राप्त ज्ञापन को नियमानुसार उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूपीआई ट्रांजैक्शन से जुड़े किसी भी टैक्स पर अंतिम निर्णय केंद्र सरकार के स्तर से ही लिया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *