उत्तराखंड हरिद्वार

शहर के चटोरो के लिए खुश खबर दो दिन ले स्वाद ए महोत्सव का मज़ा

हरिद्वार।
शहर में पहली बार फूड, आर्ट और शॉपिंग का अनोखा संगम स्वाद ए महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इवेंट हेल्पर द्वारा 9 एवं 10 मई को भेल सेक्टर-4 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किए जा रहे संगम ए स्वाद महोत्सव में लोग खरीददारी करने के साथ लजिज स्ट्रीट फूड, विभिन्न क्षेत्रीय और उत्तराखंड के पांरपरिक व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे।
प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए क्रिएटिव डायरेक्टर आकाश ऋतुराज भारतीय ने बताया कि फेस्टिवल में लजिज व्यंजनों के स्टॉल के साथ फैशन, हैंडीक्राफ्ट और लाइफस्टाइल उत्पादों का शॉपिंग बाजार आकर्षण का केंद्र रहेगा। आकाश ऋतुराज ने बताया कि महोत्सव में लाइव म्यूजिक, डांस एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आर्ट एग्जिबिशन और रचनात्मक प्रदर्शनियां भी होंगी। परिवार एवं बच्चों के लिए विशेष एंटरटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। प्रतिभावान कलाकारों को अपनी कला दिखाने का मंच भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगम ए स्वाद के आयोजन का उद्देश्य हरिद्वार में ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है जहां आकर लोग एक साथ  भोजन, कला, शॉपिंग और मनोरंजन का आनंद ले सकें। स्थानीय व्यवसायों को भी अपने उत्पाद दिखाने का अवसर मिलेगा। इससे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और यह आयोजन अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा। प्रैसवार्ता के दौरान अर्चना पांडे, ध्रुव शर्मा, क्षितिज आदि भी मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *