हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र के लाटोंवाली के रहने वाले योगेश गोस्वामी ने पुलिस अधीक्षक शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत देकर बताया कि वह हस्त रेखा ज्योतिष एवं पूजा पाठ का कार्य करते हैं उन्होंने बताया कि पिछले जून महीने की 3 तारीख को एक व्यक्ति उनके पास नौकरी मांगने के लिए आया जिसने अपना नाम अरविंद निवासी उत्तर प्रदेश बताया और कहा कि वह घरेलू काम कर सकता है तो योगेश गोस्वामी ने उसे अपने घर में घरेलू कार्य हेतु रख लिया अरविंद उनके घर में कार्य करने लगा 2 दिन बाद जब उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्होंने अरविंद से कहा कि मेरी तबीयत खराब है, मैं थोड़ा आराम कर रहा हूं यदि कोई आया तो मुझे उठा देना योगेश गोस्वामी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसने एक नई मोटरसाइकिल खरीदी थी जो उनके पड़ोसी अमित गौतम के घर के बाहर खड़ी थी जिसकी चाबी का अरविंद को पता था जब वह दोपहर में घर में सोया था तब अरविंद घर में बने मंदिर से भगवान जी की चांदी के जेवर चांदी के बर्तन वह ₹20000 नाग एड और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया जब आज सो कर उठे तो उन्होंने घर को अस्त-व्यस्त पाया अरविंद कहीं नहीं था उसको फोन किया तो उसने फोन भी नहीं उठाया उन्होंने देखा कि मंदिर में रखे जेवर सोने की चेन रुद्राक्ष की माला भी गायब मिले बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल भी गायब थी। पड़ोसी अमित गौतम के घर में लगे कैमरे को देखने से पता चला कि अरविंद उनकी मोटरसाइकिल वन्य सामान लेकर सब जाता नजर आ रहा था। जब उसने अरविंद के दोस्त जो पड़ोस में ही रहता था से उसकी जानकारी लेनी चाहिए तो उसमें भी मन कर दिया कि उसे उसके बारे में कुछ नहीं पता। जबकि पूछताछ के अगले दिन 10 जून को सुबह 6:00 बजे अरविंद चुराई हुई मोटरसाइकिल प्रार्थी के घर के बाहर खड़ी कर चाबी उसमें ही छोड़ गया। जिसकी जानकारी उनके किराएदार ने दी। लेकिन नगदी और जेवर उन्हें प्राप्त नहीं हुए। शिकायत में बताया कि उन्होंने इस्की जानकारी कनखल थाने में भी दी थी, एक महीना बीत जाने के बाद भी जब कनखल पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की तो शिकायत प्रकोष्ठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई गई।



















































