उत्तराखंड हरिद्वार

आईजी ने किया 14वीं प्रादेशिक जनपदीय वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

हरिद्वार।

14वीं प्रादेशिक जनपदीय वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हो गयी। पुलिस बैंड की मधुर धुन के बीच मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ निवेदिता कुकरेती ने भल्ला स्टेडियम में आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजन सचिव एसएसपी प्रमेंद्र सिह डोबाल सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आईजी निवेदिता कुकरेती को बुके व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। 19 दिसम्बर तक चलने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का पहला मैच मेजबान हरिद्वार और जनपद चमोली के बीच खेला गया।
वाहिनी की टीमों ने मार्च पास कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद मेजबान टीम के कप्तान ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए आईजी निवेदिता कुकरेती ने जीवन में खेल के महत्व से अवगत कराते हुए सभी खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया और बधाई दी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *