उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

फर्जी हमशक्ल खड़ा कर कई लोगों को बेच डाली अपाहिज की भूमि

हरिद्वार / भगवानपुर।

तहसील के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने एक अपाहिज व्यक्ति की 6 बीघा जमीन को फर्जी हमशक्ल बनाकर एक नहीं, बल्कि कई लोगों को बेच डाला। इस धोखाधड़ी का असर ऐसा हुआ कि पीड़ित व्यक्ति  डिप्रेशन में चला गया और बाद में उसे लकवा मार गया। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।

पीड़ित कुंवरपाल के बेटे सुमित ने बुग्गावाला थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जाली हस्ताक्षर और फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को कई बार बेचा। शिकायत के आधार पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भगवान मेहर ने आरोपी पूरण सिंह पुत्र जीत सिंह, मांगे राम पुत्र कीरत सिंह, अमित कुमार पुत्र पूरण सिंह और कलीम पुत्र सुल्तान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि इस जमीन का पट्टा सबसे पहले दादा वीर को सरकार ने खेती के लिए दिया था। दादा के निधन के बाद पट्टा पिता कुंवरपाल के नाम हो गया। कुछ समय पहले बीमारी के कारण कुंवरपाल ने यह पट्टा अरविंद और रोशन लाल को सौंपने का सौदा किया था, लेकिन समय पर भुगतान न मिलने के कारण सौदा रद्द हो गया और पट्टा फिर से कुंवरपाल के नाम रह गया। जिसके बाद फर्जीवाड़े का खेल शुरू हुआ।
भू-माफियाओं ने बीमार कुंवरपाल का एक फर्जी हमशक्ल खड़ा कर दिया और उसी की पहचान पर जमीन को कई बार बेच डाला। आरोपी ने जमीन के दस्तावेज भी फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए ताकि किसी को शक न हो। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।