Uncategorized

गंगा स्वच्छता का संकल्प, 8 टन कचरा निकाला

नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में चला विशेष सफाई अभियान, नगर निगम की टीम और स्वयंसेवियों ने संभाली कमान

हरिद्वार। खराब मौसम के बावजूद गंगा स्वच्छता अभियान में नगर निगम की टीम पीछे नहीं हटी। नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में कुशावर्त घाट पर चलाए गए विशेष सफाई अभियान के दौरान करीब 8 टन कचरा एकत्र कर हटाया गया। अभियान में नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवियों और पर्यावरण मित्रों ने श्रमदान कर गंगा घाटों को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।

मौसम की चुनौती के बीच चले इस अभियान में नगर निगम की टीम ने कुशावर्त घाट और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई की। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने अभियान में जुटे सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गंगा और उसके घाटों की स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अभियान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की, सहायक नगर आयुक्त प्रशांत पांडे, सुनील मेहर, अंजली चंद, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अनिल कुमार और आकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में नगर निगम कर्मचारी शामिल रहे।

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि गंगा घाटों की स्वच्छता के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। साथ ही श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से घाटों पर कचरा न फैलाने तथा गंगा की निर्मलता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *