उत्तराखंड हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुलपति से मारपीट, वायरल वीडियो के बाद कनखल पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुलपति के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद कनखल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुलपति के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुछ लोग अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से धरने पर बैठे थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग कुलपति द्वारा धरनारत लोगों को सुझाव दिए जाने पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद धरनारत लोगों ने कुलपति के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में कुलपति के साथ मारपीट होते हुए दिखाई दे रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने वीडियो के आधार पर चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

  1. रजनीश भारद्वाज पुत्र स्वर्गीय महेश भारद्वाज।
  2. नरेंद्र मलिक पुत्र स्वर्गीय जयपाल।
  3. ओमबीर सिंह पुत्र भूरा सिंह।
  4. उमाशंकर पुत्र स्वर्गीय भगवान दत्त शर्मा।

चारों आरोपी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

  • थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह रावत
  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह
  • अपर उपनिरीक्षक मुन्ना हेड कांस्टेबल संजय धनाई

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *