रुड़की।
थाना पिरान कलियर पुलिस ने गश्त के दौरान गोकशी करते दो लोगो को दो सौ किलो गोमांस के साथ दबोचा। एक आरोपी की तलाश जारी।
थाना पिरान कलियर पुलिस टीम ने शनिवार सुबह गश्त के दौरान नहर पटरी, जय माता ब्रिक फील्ड के पास बाजूहेड़ी क्षेत्र में पहुंची।
नहर किनारे खेतों में झाड़ियों के बीच कुछ व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई। इस दौरान 03 व्यक्ति गौकशी करते पाए गए, जिनमें से 02 आरोपियों को मौके पर दबोचा गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम तस्लीम पुत्र ताहिर, निवासी माही ग्राम मच्छी मोहल्ला, थाना कोतवाली रुड़की, शादाब पुत्र ताहिर, निवासी माही ग्राम मच्छी मोहल्ला, थाना कोतवाली रुड़की, जिला हरिद्वार बताया। पुलिस ने मौके से करीब 200 किलोग्राम गौमांस, छुरी, चापड़, स्टील की छोटी रॉड बरामद की।
इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना पिरान कलियर पर, गौवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद कुमार गोला, कांस्टेबल सुबोध कुमार, सुनील कुमार, होमगार्ड सुशील कुमार शामिल रहे।



















































