Uncategorized

सरकार जन के द्वार शिविर में सैकडों शिकायतों किया निस्तारण

हरिद्वार।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकास खंड बहादराबाद की न्याय पंचायत सलेमपुर महदूद में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। जन—जन की सरकार, जन—जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 4527  क्षेत्रीय वासियों को लाभान्वित किया गया। विभिन्न विभागों के माध्यम से 7१८ लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए, इस शिविर में 3550  लोगों ने प्रतिभाग किया। आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 41  समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 17 समस्याआें का अपर जिलाधिकारी द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया, शेष समस्याआें को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनय रोहिला उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन (राज्यमंत्री स्तर) ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन—कल्याणकारी योजनाआें का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याआें का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें जनता की समस्याआें का निराकरण उन्हीं के घर पर किया जा रहा है। वहीं दूसरी आेर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान की अध्यक्षता में विकासखंड भगवानपुर की न्याय पंचायत सिकंदरपुर भैसवाल में ’जन—जन की सरकार जन—जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 479 लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 625  लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाआें से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 1948  लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर में कुल 79 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 39 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए। इस दौरान राज्य मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार सुनील सैनी, सुरेन्द्र मोगा जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश खण्ड विकास अधिकारी भगवानपुर आलोक कुमार  ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *