हरिद्वार।
परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड लोकसेवा आयोग अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा रविवार को 01 सत्र में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक उत्तराखण्ड राज्य के कुल 02 जनपद हरिद्वार और हल्द्वानी के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गयी। प्रश्नगत परीक्षा में पंजीकृत कुल 5790 अभ्यर्थियों में से 2513 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। परीक्षार्थियों की परीक्षा में उपस्थिति का यह अनुपात पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या के सापेक्ष आधे से भी कम रहा।



















































