उत्तराखंड हरिद्वार

फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान, दमकल विभाग की दस गाडियों ने आग बुझायी

हरिद्वार।
सिडकुल स्थित फैक्ट्री में सोमवार की रात आग लग गई। घंटों मशक्कत के बाद मंगलवार की दोपहर तक दमकल विभाग की दस गाडियों की मदद से अठारह घंटे में काबू पाया गया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया। प्रथम दृष्टया शार्ट सॢकट से ही आग लगने की वजह मानी जा रही है। फैक्ट्री में लाखों रुपए का नुकसान माना जा रहा है।
सिडकुल स्थित एकेजी इंडस्ट्री प्लाट-31 सेक्टर 3 में पंखे बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार की देर रात आग लग गई। आग लगने पर फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों में अफरातफरी माहौल बन गया। आग पर काबू न होने पर मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। कर्मचारियों ने फैक्ट्री से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग की लपटे कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी। फैक्ट्री के आसपास काम करने वाले अन्य फैक्ट्री के कर्मचारी भी अपने—अपने कार्यस्थल से बाहर निकल गए। कुछ ही देर में सिडकुल फायर स्टेशन से दमकल विभाग की गाडियों ने पहुंच कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। फैक्ट्री के चारों तरफ आग की लपटे होने की वजह से फायर कर्मी आग को बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मायापुर फायर स्टेशन से भी दमकल विभाग की गाडियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई। फैक्ट्री के एक हिस्से से आग कम होती तो दूसरे सिरे से आग की लपटे और तेज हो जाती थी। दमकल विभाग की दस गाडियों की मदद से दर्जनों कर्मचारियों ने फैक्ट्री की घेराबंदी कर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।  सिडकुल स्थित मङ्क्षहद्रा कंपनी व एकम्स कंपनी ने की निजी आग बुझाने की गाडियां भी आग बुझाने में लगाई गई। मंगलवार को दोपहर तक आज पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में करीब अठारह घंटे का समय लग गया।
चीफ फायर आफिसर अनिल त्यागी ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने की वजह का सही पता नहीं चल पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शार्ट सॢकट भी हो सकती है। फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सही आंकड$ा फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा बताया जाएगा। आग बुझाने में जनपद की दमकल विभाग की दस गाडियों व दर्जनों कर्मचारियों को लगाया गया था। दो निजी फैक्ट्री की गाडियां आग बुझाने लगायी गयी। फैक्ट्री के आसपास अन्य फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी भी कुछ समय के बाहर आ गए थे। आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। फैक्ट्री में पंखे बनाने का कार्य होता है। विद्युत वायर व अन्य सामान भी आग पकडने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के करणों की जांच की जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *