उत्तराखंड राजनीति हरिद्वार

पूर्व हॉकी खिलाडी एवं कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी का किया स्वागत

हरिद्वार।
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड कांग्रेस सहप्रभारी हॉकी के महान खिलाडी परगट सिंह का हरिद्वार पहुंचने पर गंगाजली व हरकी पैडी का चित्र भेंट कर स्वागत किया।
पूर्व हॉकी खिलाडी कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी जालंधर विधायक परगट सिंह का यूनियन भवन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने सह प्रभारी को समस्याओ से अवगत कराया। इस अवसर पर सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस पर विश्वास कर रही है। भाजपा जालसाजी से अपनी सरकार बनाती है। कार्यकर्ताओ का सम्मान होता रहेगा। सह प्रभारी परगट सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओ की जो भी समस्याएं है उन्हें दूर किया जाएगा। कांग्रेस में हर वर्ग का सम्मान होता है। सभी को अनुशासन में रहकर और एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामयश सिंह, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, मुरली मनोहर, वीरेंद्र रावत, महिला जिलाध्यक्ष लता जोशी, संतोष चौहान, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष तुषार कपिल, महेश प्रताप राणा, नईम कुरैशी, नितिन तेश्वर, आेपी चौहान, वरुण बालियान, विकास चंद्रा, मनोज सैनी, सीपी सिंह, शुभम जोशी, करन सिंह राणा, ऋषभ वशिष्ठ, रमणीक सिंह, सोहेल कुरेशी, नवाज अब्बासी, सुरेंद्र सैनी रूड$की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, तुषार कपिल, कैलाश भट्ट, इसरार सलमानी, शहाबुद्दीन अंसारी, रियाज अंसारी, सद्दीक गाडा, अश्विन कौशिक, विमल शर्मा साटू, रवि ठाकुर, अनंत पाण्डेय, अजय गिरी,मुन्ना मास्टर,विकास गुप्ता,मनोज सैनी, मनोज जाटव, करन सिंह राणा, कोमल कौर आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *