उत्तराखंड

रिसोर्ट में चल रहा था देह व्यापार

छापामारी में 14 लड़कियां बरामद पांच पर मुकदमा दर्ज
देहरादून।

देर रात पछवादून के विकासनगर में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मामले में तीन आरोपियो को पुलिस ने हिरासत में लिया है,जबकि 14 युवतियों को बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में देर रात छापा मारा। छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से 14 लड़कियों को पकड़ा। वहीं पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया है।
देर रात रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का धंधा किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। यहां पहुंचते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को हिरासत में लिया। एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सहसपुर थाना अध्यक्ष ग्रीस नेगी ने बताया कि  छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *