हरिद्वार।
बीती 18 फरवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर द्वारा बोर्ड परीक्षाओ को लेकर बयान जारी किया था। जिसमे उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के दौरान DJ बजाने को लेकर सख्त आदेश भी जारी किए थे। 10 बजे के बाद DJ नही बजाए जाएंगे। कप्तान के इस बयान को मीडिया और आम जन द्वारा सराहा गया। लेकिन साहब शायद खुद की पुलिस को लिखित में FIR देंना भूल गए। जिसके चलते पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही उस संबंध में नही की गई। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा ये भी शुरू होने वाली है। ऐसे में छात्रों के पक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का वीडियो वायरल होने से सभी इसको सराहनीय कदम बताया। लेकिन रात में आदेशो की धज्जिया तब उड़ गई जब आधी रात के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजते रहे। जिसमे बीते वर्ष का सर्वेश्रेष्ठ पुरस्कार पाने वाली कोतवाली क्षेत्र में हो या कनखल कोतवाली के तो 100 मीटर के दायरे में ही कई डीजे बजते रहे, पर शिकायत नही मिली तो कारवाही भी नही हुई।















































